इस हमले में कई बच्चे सहित अनेक लोग मारे गये थे।
यमन के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत ने यमन के अलजौफ़ प्रांत में सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों के हमले की निंदा करते हुए इसकी तुरंत जांच कराने की मांग की है।
ज्ञात रहे कि यमन के अलजौफ़ प्रांत के ख़ब व शअफ़ क्षेत्र में गुरुवार को सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों की बमबारी में 9 यमनी हताहत और 12 अन्य घायल हो गये थे।
मरने और घायल होने वालों में ज़्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं।
दूसरी ओर यमन के सादा और मआरिब प्रांतों पर सऊदी गठबंधन ने फिर बमबारी की जिसमें पांच लोग हताहत व घायल हो गये।